जोडी कॉमर दुनिया से सबसे खूबसूरत महिला, भारत की एक अभिनेत्री को मिला 9वां स्थान

जोडी कॉमर

जोडी कॉमर

दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में भारत से एकमात्र दीपिका पादुकोण शामिल है। जिन्हें 9वां स्थान मिला है। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि जब दीपिका को 9वां नंबर मिला है, तो पहले नंबर पर कौन होगी। आइये जानते हैं, लंदन बेस्ड प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिवा द्वारा तैयार की गई पूरी दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं की लिस्ट तैयार की है। हम आपको नीचे से ऊपर के क्रम में सबसे सुंदर महिलाओं के नाम और उन्हें मिली रेंटिंग के बारे में बताएंगे।स्टारस् में सबसे आखिर में और दुनिया की 10वीं सबसे हसीन महिला साउथ कोरियन एक्ट्रेस और मॉडल होयोन जंग है। उनका नाम लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। होयोन को 89.63 पर्सेंट रेटिंग मिली है।बॉलीवुड की मस्तानी और अपनी अदाओं से बिजली गिराने वाली इंडियन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। उन्हें कुल 91.22 पर्सेंट रेटिंग दी गई।कभी दुनिया की टॉप 5 हसीन चेहरों में शामिल किम कार्दशियन रेटिंग घट गई है। ये ही कारण है कि ग्लोबल पर्सनालिटी किम कार्दशियन को इस लिस्ट में 8वें नंबर का स्थान मिला है। वो अपनी खूबसूरती और कर्वी फिगर की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्हें 91.28 पर्सेंट रेटिंग मिली हैं।अब बात जब दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाओं की हो रही है तो कहां पीछे रहने वाला था। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस जॉर्डन डन को खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में सातवां नंबर मिला है। उन्हें 91.39 पर्सेंट रेटिंग मिली है।अमेरिकन की मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट को इस लिस्ट में 6वां स्था न मिला है। उनके पॉप सांग्सम पूरी दुनिया में मशहूर है। उन्हें लिस्टा में कुल 91.64 पर्सेंट रेटिंग दी गई है।अमेरिकी सिंगर और राइटर एरियाना ग्रांडे को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की इस लिस्ट में 5वें नंबर मिला हैं। उन्होंने कुल 91.81 पर्सेंट रेटिंग प्राप्त किए है। अमेरिका की मशहूर और खूबसूरत सिंगर, एक्ट्रेस और राइटर बेयॉन्से का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। वो 92.44 पर्सेंट रेटिंग के हिसाब से चौथे नंबर पर हैं।अब बात करते हैं अमेरिकन मॉडल बेला हदीद की जो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 94.35 पर्सेंट रेटिंग के साथ उन्होंने ये स्थान हासिल किया है। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेंडाया दुनिया की दूसरे नंबर सबसे खूबसूरत महिला हैं। रैंकिंग के हिसाब से जेंडाया को 94.37 पर्सेंट रेटिंग मिली है। दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं की इस लिस्ट सबसे पहले नंबर पर हैं जोडी कॉमर जो मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्हें इस लिस्ट में 98.7 रेटिंग के साथ पहला स्थान मिला है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे