हफ्ते में कितनी बार धोएं बाल

बाल
कुमारी साक्षी: सही तरीके और सही अंतराल पर बाल धोने से भी हमारे केशो पर बहुत प्रभाव पडता है। इस से हमारे केश न ही केवल खूबसूरत होते हैं बल्कि मजबूत भी होते है। अक्सर हम लोग हमारी त्वचा का ख्याल रखते-रखते अपने केशो को भूल ही जाते हैं, परंतु खूबसूरती केवल चेहरे से नहीं आती, केश भी खूबसूरती पर बहुत प्रभाव डालते हैं। अच्छे, घने और सुंदर बाल चहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
अधिकतर महिलाएं हेयर केयर रूटीन तो दूर की बात है वह अपने हेयर ठीक से वाश तक नहीं करती हैं। हम आपको बताते हैं कि हफ्ते में कितने दिन बाल धोना चाहिए जिससे की केशो में सही ग्रोथ हो। बाल धोने के लिए अच्छा समय सुबह का होता है या रात का और केशो को आगे कर के धोना चाहिए या पीछे कर के ऐसे कई सवालों का जवाब नहीं पता है। महिलाओं को जितनी परेशानी बालों को बड़े करने मे नहीं होती उससे कई ज्यादा परेशानी उन्हें संभालने में होती है।
बालों को धोने के सही तरीके।
1. सूखे केशो में शैंपू ना लगाएं: सूखे केशो में कभी भी शैंपू नहीं लगाना चाहिए। केशो को अच्छे तरीके से गीला करके ही शैंपू लगाना चाहिए, इससे आपके शैंपू की भी बचत होगी और कम शैंपू मे आपके केश भी अच्छे से धुल जायेंगे।
2. शैंपू को सीधे अपने सिर पर ना लगाए: शैंपू को डायरेक्टली सिर पर नहीं लगाना चाहिए उसे हल्के पानी में मिलाकर अपने केशो पर लगाना चाहिए।
3. शैंपू को अपने केशो पर ना रगड़ें: शैंपू करते समय अपने केशो को ना रगड़ें बल्की हल्के हाथों से अपने केशो पर मसाज करे ऐसा करने से आपके केश डैमेज नहीं होंगे।
4. हफ्ते में 2 से 3 बार केशो को धोएं: केशो को बस हफ्ते में 2 से 3 बार ही धोना चाहिए अधिक केश धोने से भी केशो को नुकसान पहुचता हैं।
5. स्कैल्प पर कंडीशनर ना लगाए: कंडीशनर को हमेशा बालों में लगाना चाहिए ना की स्कैल्प पर।
6. केशो को आगे की तरफ कर के धोए: केशो को हमेशा आगे की तरफ कर के धोना चाहिए इससे हमारे सर का रक्तसंचार बड़ता हैं।
7. केशो को रगड़ कर ना सुखाएं: केशो को धोने के बाद उन्हें रगड़ कर ना सुखाएं बल्की केशो को मुलायम कपडे से सुखाए।