नए साल पर सोना खरीदने का शानदार अवसर, इस महीने रहेगा सस्ता

सोना

सोना


चौधरी खुशबू: अगर आप नए साल पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। इस समय सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज इस महीने में सोने की कीमत अपने सबसे अधिक निचले स्तर पर है।
सोना पिछले कुछ समय से आज करीब 8362 रूपये सस्ता।
IBJA के अनुसार आज गोल्ड का रेट 47838 रूपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं कल का रेट 47876 रूपये था। तो आज सोना 38 रूपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। लेकिन इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8362 रूपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है।
चाँदी के रेटों में भी कमी
आज चाँदी का रेट 61096 रूपये प्रति किलो है। चाँदी का पिछला रेट 61588 रूपये थी। तो इस प्रकार आज चाँदी के रेटों में 492 रूपये की भारी गिरावट देखने को मिली।
MCX पर सोने चाँदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की गिरावट के साथ व्यापार हो रहा है। सोने में फरवरी 2022 की फ्यूचर ट्रेड 148 रूपये की गिरावट के साथ 47691 रूपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चाँदी की मार्च 2022 की फ्यूचर ट्रेड 314 रूपये की गिरावट के साथ 61497 रूपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
अब आप अपने घर बैठे आसानी से सोने का रेट पता कर सकते हैं। बस आपको इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा और फिर आपके फोन पर मैसेज आयेगा जिससे आप लेटेस्ट रेट चैक कर सकते हैं।

About Post Author