बीजेपी से कांग्रेस में आए कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार चुनाव हारे !

दीपक झा। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में आए लेकिन वो हार गए। जगदीश शेट्टार लिंगायत समाज के दूसरे सबसे प्रभावी नेता माने जाते हैं। बीजेपी से नाराज जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया, शेट्टार अपने गढ़ हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से पर्चा दाखिल किया। शेट्टार को हराने की ज़िम्मेदारी कर्नाटक के सीएम,साथ ही अमित शाह खुद मोर्चा संभाले हुए थे। आपको बतादें, तो कांग्रेस ने भी पूरी ताक़त झोंक दी थी। प्रचार के आखरी चरण में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनाव प्रचार अभियान में उतारा गया। उनका चुनाव कही और नहीं बल्कि हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जहां से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित बीजेपी से आए कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार थे। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये सीट कितनी महत्वपूर्ण थी यह समझने वाली बात है। किससे हारे जगदीश शेट्टार?
आपको बता दें तो यहां एक बात बहुत ही दिलचस्प हैहै। लिंगायत समुदाय के बड़े नेता कहे जाने वाले शेट्टार को उनके ही चेले ने उनको हरा दिया। शेट्टार को हराने वाले बीजेपी के महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान खुद को उनका चेला बताते रहे हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल हुई है, और बीजेपी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें तो कांग्रेस पार्टी को 224 में से 136 सीट पर जीत मिली, तो वही बीजेपी को महज 65 सीट से संतुष्टि करनी पड़ी। 2018 के बाद कांग्रेस के मुख्यालय में जश्न मनाया गया। ऐसा नहीं की 2018 के बाद से कांग्रेस कोई भी चुनाव नहीं जीत पाई। इससे पहले भी कांग्रेस बीते चुनाव में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को हराकर सरकार बनाई है। लेकिन गुजरात का चुनाव बुरी तरह हार गई। जिसके वजह से जश्न नहीं मनाया गया। लेकिन कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अभी 2024 लोकसभा चुनावों से पहले 3 बड़े राज्य में चिनाव होना है। राजस्थान,छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश 2018 में इन तीनों में कांग्रेस को बहुमत मिली थी। लेकिन सरकार सिर्फ 2 राज्य में बच पाई।

About Post Author