इस बार किस दिन पड़ रहा है दशहरा, जाने शुभ मुहूर्त

दशहरा

दशहरा

खुशी गुप्ता।अश्वनी माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयदशमी यानी दशहरा इस बार 5 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जा रहा है। इसका विजय मुहूर्त   14.02 मिनट से दोपहर 14.48 मिनट तक है। दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इसे कई स्थानों पर विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध कर विजय पाई। दशहरे से 14 दिन पहले तक रामलीला दिखाई जाती है। जिसमें भगवान राम के जीवन को दिखाया जाता है कि किस प्रकार से उन्हें वनवास जाना पड़ा और रावण किस प्रकार से मां सीता का हरण कर लंका ले गया। रामलीला के स्टेज पर विभिन्न पात्र रामायण के किरदारों को प्रदर्शित करते हैं। आखिरी दिन रावण का वध होता है, जिसके बाद रामलीला खत्म हो जाती है। दशहरा का दिन काफी अच्छा माना जाता है, अगर किसी की शादी का मुहूर्त निकल रहा हो, तो वह इस दिन भी शादी कर सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं दशहरे की पूजा विधि के बारे में।

दशहरा 2022 पर्व तिथि: 5 अक्टूबर, 2022

विजय मुहूर्त: दोपहर 14.02 मिनट से दोपहर 14.48 मिनट तक

दशहरा पर्व पूजा विधि 2022

दशहरे के दौरान सुबह प्रात: काल जल्दी उठकर के स्नान करके आंगन में गोबर के गोल बर्तन बनाएं। इसमें भगवान श्रीराम समेत उनके अनुजों की छवि बनाएं। इन चार बर्तनों में गीला धान और चांदी रखें इसे किसी कपड़े से ढ़कने के बाद धूपबत्ती, फूलों से पूजा करें और गरीबों को दान करें और उसके बाद ही स्वंय भोजन ग्रहण करें।

About Post Author