दिल्ली में हो सकती है बारिश , आंधी और तेज तूफान का जारी हुआ अलर्ट

बारिश

बारिश

अंकित कुमार तिवारी। पिछले कई दिनों में दिल्ली और आस-पास के शहरों में गर्मी से हो रहे परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया है राहत भरी खबर। विभाग ने बताया की अगले 6-7 दिन तक चलेंगी तेज हवाएं। 7 मई तक लू नहीं चलेगी। अभी के हिसाब से मई में हालात सही हैं। उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत देश के अधिक शहरो से लू खत्म होने का आसार है। हालांकि मई में राजस्थान लू चल सकती है। तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में मंगलवार से लू खत्म हो जाएगा। दिल्ली में आज हो सकती है बारिश। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में यलो अलर्ट जारी है और इन जगहों पर मंगलवार को तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 44.2 डिग्री के साथ झांसी सबसे गर्म शहर रहा। आगरा में तापमान 42.7 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से हीटवेव कि मार झेल रहा है दिल्ली। राजस्थान के लिए राहत कि खबर है। कई राज्य में बारिश होने कि संभावना है। आज दिल्ली की बात करे तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में आज हलके बादल भी छाए रह सकते हैं। आज उत्तरप्रदेश में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है, और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। गर्मी से जूझ रहे उत्तर पश्चिमी भारत के लोगों के लिए अब राहत होगी। मार्च और अप्रैल महिने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनूसार अब हवाएं चलने से लू खत्म हो जाएगा। बारिश होने के कारण वातावरण भी ठंडा रहेगा। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में बारिश और धूल भरी आंधी की आसार हैं।

मौसम विभाग वैज्ञानिक आरके जेनमानी के अनूसार 1 से 5 मई के बिच तक का तापमान सामान्य रहने की संभावना है और हीटवेव कि कोइ चेतावनी नहीं है और तापमान में भी गिरावट रहेगा।

यह भी पढ़े- https://iimtnews.com/pm-modi-expressed-concern-over-the-deteriorating-conditions-due-to-heavy-rains-and-landslides/

About Post Author

आप चूक गए होंगे