सत्तारूढ़ एनडीए के सीपी राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति… सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से दी मात

प्रफुल्ल शर्मा, ग्रेटर नोएडा।

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में सत्ताधारी एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत हुई है। राजग गठबंधन के उम्मीदवार राधाकृष्णन को 452 वोट मिलें। वहीं, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत ही मिलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर जीत की बधाई दी। अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी की मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तो पहले से तय मानी जा रही थी, लेकिन विपक्षी INDIA गठबंधन को असली झटका अपने ही वोट बैंक में सेंध से लगा। विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को सिर्फ 300 वोट मिले, जबकि उनकी गणना कम से कम 315 वोटों की थी।

नतीजों के बाद विपक्षी खेमे में गद्दारों की तलाश शुरू हो गई है। शक की सूई AAP, शिवसेना (UBT), और एनसीपी (शरद पवार गुट) पर ज्यादा घूम रही है। राजस्थान से एक सांसद और तमिलनाडु से आए वोटों पर भी सवाल उठे हैं। चूंकि उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी व्हिप लागू नहीं होता, इसलिए क्रॉस वोटिंग आसान हो गई।

मतदान में कुल 781 मतदाताओं में से 767 ने हिस्सा लिया। मतगणना में 752 वोट वैध और 15 अवैध पाए गए। जीत के लिए 377 वोट की ज़रूरत थी। इस मुकाबले में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को केवल 300 वोट हासिल हुए।

About Post Author

आप चूक गए होंगे