ज्ञानवापी मस्जिद की आज होगी वीडियोग्राफी साथ ही सर्वे करने का भी कोर्ट का आदेश

ज्ञानवापी

ज्ञानवापी

अनुराग दुबे : वर्षों से चल रहे काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर आज काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की वीडियोग्राफी होगी और साथ-साथ मस्जिद परिसर का सर्वे भी होगा। वाराणसी कोर्ट ने आदेश दिया है कि ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर के परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे दोनों करना है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इसका सर्वे हो चुका है, लेकिन फिर इस बार सर्वे के नियोजन को रखा गया है। इस बार के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा काफी गर्माया था। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ज्ञानवापी के विवादित परिसर का सर्वेक्षण पहली बार नहीं हो रहा है। 1937 में बनारस के तत्कालीन सिविल जज एस बी सिंह ने एक नहीं बल्कि दो बार मस्जिद परिसर और आसपास का खुद निरीक्षण किया था। पहली बार संबंधित मुकदमे की सुनवाई से पहले और दूसरा निरीक्षण फैसला सुनाने के पूर्व किया गया था। काशी संत समिति की संत समाज इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। संत समाज के लोग ज्ञानवापी मस्जिद का भू-भाग काशी विश्वनाथ का है। ज्ञानवापी के नीचे संबंधित विश्वनाथ मंदिर के अवशेष है। इस मस्जिद के नीचे शिवलिंग और पुरानी मुर्तियों के अवशेष भी हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सर्वें में तीन से चार दिन लग सकते हैं।

About Post Author