बिहार बीजेपी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए सतीश चन्द्र दुबे समेत 12 नाम भेजे

राज्यसभा

राज्यसभा

अंकित कुमार तिवारी। भाजपा चुनाव समिति और कोर ग्रुप की बैठक बिहार में अलग अलग जगह पर हुई। इस बैठक में चर्चा हुई कि बिहार भाजपा चुनाव समिति ने यह तय किया की बिहार में राज्यसभा की 2 सीटों चुनाव के लिए किन किन उम्मीदवारों का नाम भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाए। बिहार की चुनाव समिति और कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष , राज्यमंत्री नित्यानंद राय, वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, अश्विनी चौबे, नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल, विधान परिषद में उप नेता नवल किशोर यादव और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए। बिहार के राज्यसभा की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर सोमवार को बिहार भाजपा चुनाव समिति और कोर ग्रुप की अलग-अलग बैठक हुई। भाजपा के पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक संपन्न हुई । राज्यसभा के दो सीटों के लिए 6 नामों पर मुहर लगी। बिहार भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रभारी हरीश द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल की अगुवाई में बैठक संपन्न हुई। सवर्ण और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग से छह-छह लोगों के नाम पर चर्चा हुई। आपको बता कि भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यसभा के 2 सीटों के लिए बैठक मे नाम चयन किए है। जिसमे वर्तमान राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा सुरेश रूंगटा, मिथलेश तिवारी, प्रेम रंजन पटेल, लाजवंती झा, महाचंद्र प्रसाद सिंह, वीरचंद्र पासवान, अवधेश नारायण सिंह, मनोज शर्मा, मृत्युजंय झा और राजेश वर्मा भी शामिल हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे