सालों बाद अंतरिक्ष में ग्रहों का बनेगा अद्भुत संयोग

अंतरिक्ष

अंतरिक्ष

अनुराग दुबे : सालों बाद आसमान में यह दुर्लभ और अद्भुत नजारा जून की शुरुआत से ही बना हुआ है। इस नजारे को सुबह-सुबह देखा जा सकता है। आज यह नजारा बेहद खास हो सकता है। शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा। इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और इस नजारे को दूरबीन से देख सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुध नहीं दिखे तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर चार ग्रह भी एक साथ दिखते हैं, तो एक खूबसूरत नजारा होगा। वैज्ञानिकों की मानें तो 18 साल के बाद यह अद्भुत संयोग देखने को मिल सकता है।

कुदरत का यह अद्भुत नजारा विश्व के कुछ देशों में देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार यह संयोग फिर सालों बाद फिर से देखने को मिलेगा। खगोल शास्त्र के अनुसार अंतरिक्ष हमारी कल्पनाओं से भी कई गुना खूबसूरत और रहस्यों से भरा है। यहां हर दिन कोई न कोई रहस्यमयी खगोलीय घटना होती है। इनमें से कुछ ही हम देख या महसूस कर पाते हैं। ज्यादातर घटनाओं के बारे में तो पता ही नहीं चलता, लेकिन अगर हम आपसे पूछें कि क्या आपने कभी अंतरिक्ष में ग्रहों की परेड या ग्रहों का संगम देखा है? तो ज्यादातर का जवाब ‘ना’ में ही होगा।

अंतरिक्ष में दुर्लभ संयोग बनाने वाले इन ग्रहों को अंतिम बार 2004 में एक सीधी रेखा में देखा गया था। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में एक साथ नजर आएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहता है तो ये ग्रह एक सीध में आसानी से देखे जा सकते हैं। हालांकि, अगले कुछ महीनों में इनके बीच की दूरी बढ़ती जाएगी। अंतरिक्ष में सितंबर तक शुक्र और शनि इस संगम से बाहर हो जाएंगे।

About Post Author