गुरुग्राम में मजदूर की हत्या, गली में मिला शव; CCTV में दिखे दो संदिग्ध
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज निहाल कॉलोनी में बुधवार रात 40 वर्षीय मजदूर प्यारे लाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गली में लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर पहुंची बजघेड़ा थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस को CCTV फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिनमें एक नाबालिग है। उसकी पहचान कर ली गई है और पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। मृतक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला था और गुरुग्राम में दिहाड़ी मजदूरी करता था। शुरुआती जांच में डंडों से पीटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है।
