दिल्ली में नाबालिक के साथ दुष्कर्म, स्टेशनरी खरीदने निकली थी घर से, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सदर बाजार की घटना 16 सितंबर की रात को हुई। दिल्ली पुलिस को नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न की पीसीआर कॉल मिली थी। सदर बाजार थाने की टीम मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि रात करीब 11 बजे पीड़िता स्टेशनरी खरीदने निकली थी। पड़ोस की दुकान में मौजूद 56 वर्षीय व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया।उसने नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया। उत्तरी जिले का महिला थाना इस मामले को संवेदनशीलता से संभाल रहा है
