दिल्ली में कालका जी मंदिर घूमने गई लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपियों ने खुद को पुलिस बताकर की साजिश, तीनों गिरफ्तार
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों एक पार्क में बैठे थे तभी तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाने लगे और किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। और घटनास्थल को सीज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का फिलहाल दिल्ली एमस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
