दिवाली पर हादसों से निपटने के लिए दिल्ली के अस्पताल तैयार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिवाली के दौरान पटाखों और आग लगने से होने वाले हादसों को देखते हुए दिल्ली के अस्पतालों ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में अतिरिक्त बेड और डॉक्टरों की तैनाती की गई है।अस्पतालों में विशेष मेडिकल टीमें भी तैनात रहेंगी, जो पटाखों से जलने, आंखों में चोट लगने और अन्य दुर्घटनाओं के मामलों में तुरंत इलाज उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य दिवाली के दौरान लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और किसी भी हादसे की स्थिति में जल्द से जल्द मदद पहुंचाना है।

About Post Author