पीएम मोदी का आज जन्मदिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने दी शुभकामनाएं
प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिवस है। पीएम मोदी को अपने जन्मदिवस के अवसर पर देश और दुनिया भर से अवतरण दिवस की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। वहीं, पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है। ट्रंप का संदेश तब आया जब भारत और अमेरिका में व्यापारिक तनाव बने हुए है। एक तरफ ट्रंप का टेरर टैरिफ दूसरी और जन्मदिवस पर बधाई दी है।
चाय बेचैन वाले से विश्च के सबसे लोकप्रिय नेता का सफर।
पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म वडनगर के एक गुजराती परिवार में हुआ था। मोदी ने अपने बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की मदद की। फिर बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ वर्ष की आयु में वे आरएसएस से जुड़े। जिसके साथ एक लम्बे समय तक सम्बन्धित रहे। स्नातक होने के बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया।
1975 में मोदी हो गए थे अंडरग्राउंड।
मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और अनेकों धार्मिक केन्द्रों का दौरा किया। आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975 में देश भर में आपातकाल की स्थिति के समय उन्हें कुछ समय के लिए अज्ञातवास करना पड़ा। पीएम मोदी ने बीजेपी को चुन राजनीति में अपना जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमन्त्री पद पर नियुक्त किया गया। लगातार एकतरफी लोकप्रियता के चलते वह गुजरात से 4 बार सीएम रहे 2001 से 2014 तक। पीएम मोदी ने देश की कमान 2014 में संभाली।
पीएम से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार तक।
2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और लगातार जनता के समर्थन से वह तीन बार (2014,2019,2024) देश के प्रधानमंत्री बने। शपथ ग्रहण के बाद वह पहले ऐसे अन कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने जो 1962 के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के बराबरी की। पीएम मोदी इकलौते ऐसे प्रधामनंत्री बने जो देश के स्वतंत्रता के बाद जन्मे थे और पीएम पद पर है। पीएम मोदी को 41वां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से 2023 में सम्मानित किया गया।
जन्मदिवस में 75 लाख पौधारोपण का आयोजन।
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आज महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एक लाख से ज्यादा लोगों की मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएगी। ओडिशा सरकार भी पीएम के जन्मदिवस पर 75 लाख पौधारोपण का आयोजन कर रही है। इस पहला का मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण को संजोकर रखना है।
