रेल कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ दिखाई हैवानियत

महिला के साथ हैवानियत

महिला के साथ हैवानियत

शगुन। देश की राजधानी नई दिल्ली से एक बार फिर रोंगटे खड़े करने वाली खबर आई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। ये मामला गुरुवार का है, जब देर रात महिला के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर इलेक्ट्रॉनिक मेंटेनेंस स्टाफ के कक्ष में सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
महिला के साथ इस शर्मनाक करने वाली वारदात को रेलवे के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अंजाम दिया।
डीसीपी रेलवे महेंद्र सिंह ने इस मामले पर कहा कि महिला की शिकायत आते ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला का कहना है कि उसकी मुलाकात कुछ दिन पहले एक युवक से हुई थी। उसने महिला को दिलासा दिलाया की वो रेलवे में का करता है और महिला को भी वह काम दिला सकता है। कुछ दिन तक कॉल पर बात करने के बाद , गुरुवार रात उसने महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर मिलने बुलाया। वह उसको एक कमरे में बिठाया, कुछ देर बाद युवक के तीन दोस्त आए जिन्होंने शराब पी रखी थी। महिला के अनुसार उन चारों युवकों में से सिर्फ 2 ने उसके साथ दुष्कर्म किया बाकी के दो वहाँ पूरे वारदात के दौरान बैठे रहे।
वही चारों आरोपी रेलवे के ही बिजली विभाग में काम करते थे। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नौकरी से भी निकाल दिया गया है। दिल्ली की ये शर्मसार करने वाली घटना पर कारवाई जारी है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे