5 करोड़ का घोड़ा छाया सुर्खियों में, जानिए आखिर कौंन है इसका मालिक

5 करोड़ का घोड़ा

5 करोड़ का घोड़ा

  5 करोड़ कीमत सुनने क बद भी घोड़े को मालिक ने बेचने से साफ इंकार कर दिया है। उस दौरान किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मालिक के मुताबिक, घोड़े को प्रतिदिन 1 किलो घी औऱ 10 लीटर दूध पिलाया जाता है।

जानकारी के मुताबिक सारंगखेड़ा यात्रा महाराष्ट्र के कई शहरो से घोड़े बिक्री के लिए आते है। उसी यात्रा में नासिक निवासी रावण भी बिकने आया था। दरअसल मालिक ने प्यार से घोड़े का नाम रावण रखा है। घोड़े का रंग पूरी तरह काला है, सिर्फ माथे पर एक सफेद दाग घोड़े की सौंदर्यता को बढ़ाता है। मालिक ने घोड़े की देखभाल के लिए दो लोगों को लगाया है। उसकी दिन भर बच्चे की तरह देखभाल की जाती है।

माना जा रहा है कि उसके पास देवमणि कंठ कूकड़ नागदा पुठे जैसे शुभ संकेत है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपके मन में सवाल होगा कि आखिर इस घोड़े के मालिक का नाम क्या है? बता दें कि मंहगी कीमत का घोड़ा नासिक के असद सैयद का बताया जा रहा है। सैयद ने 5 करोड़ कीमत के बाद भी घोड़े को नहीं दिया। आखिर मालिक असद इसकी कितनी रकम लेने की ठान बैठे है।  मालिक से कीमत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कीमत नहीं बताई, फिलहाल कयास लगाया जा रहा है कि रावण की निलामी 7 करोड़ के आस-पास हो सकती है।

5 करोड़ कीमत लगाने वाला सदस्य मुबंई का निवासी था। घोड़े की लंबाई करीब 67 इंच होगी। सैयद ने कहा कि घोड़े को बेचने के लिए नहीं लाया बल्कि इसकी कीमत जानने के लिए लेकर आया हूं।

About Post Author