सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई इतने रूपये की गिरावट

चांदी

अमित सिंह। पिछले हफ्ते सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक अब 24 कैरेट सोना 922 रूपये सस्ता होकर 47,544 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। शुक्रवार 26 नवंबर को सोना 48,466 रूपये पर था।


सोने के दाम में आई 922 रूपये की गिरावट


केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहेना है कि देश और दुनिया में बढ़ती महंगाई के साथ कोरोना की नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिसके कारन सोने को सपोर्ट मिलेगा और ये अगले एक साल में 55 हजार रूपये प्रती 10 ग्राम तक जा सकता है।


चांदी में 2,769 रूपये की गिरावट


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन वेबसाइट के अनुसार बीते हफ्ते चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई है। 26 नवंबर को 63,612 रूपये प्रती किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं अब ये 60,843 रूपये प्रती किलोग्राम पर आ गई है। जिससे यह साफ साफ पता चलता है कि बीते हफ्ते चांदी की कीमत में 2,769 रूपये की गिरानट आई है।


मिस्ड कॉल बताएगी आपको सोने की रेट


अब आपको गहने के भाव जानने के लिए सर्राफा बाजार जाने की कोई जरूरत नहीं है, 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक के सोने के भाव केवल एक मिस्ड कॉल के जरिए पता लगा सकते हैं। यदी आपको भी सोना या चांदी का भाव पता लगाना है तो आपको केवल 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसमें आप सोने व चांदी की लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

About Post Author