रत्न के साथ धातुएं भी बना सकतीं हैं अमीर, ज्योतिष ने किया दावा

रत्न

ज्योतिष में राशि के अनुसार भविष्य जाना जा सकता है और अनचाही-अशुभ घटनाओं से बचने के लिए समय रहते उपाय भी किए जा सकते हैं। उपायों के लिए ज्योतिष में कई तरीके बताए गए हैं जैसे- रत्न पहनना, पूजा-पाठ, मंत्र जाप कियी जीती है। आमतौर पर समस्याओं के उपाय के लिए रत्नों को सबसे ज्यानदा तवज्जोा दी जाती है। कुंडली के कमजोर ग्रहों को मजबूत करके अच्छे फल पाने के लिए रत्न बहुत आसान और कारगर उपाय हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रत्नो के अलावा धातुएं भी बहुत असर डालती हैं।


जिस तरह राशि और समस्याओं के मुताबिक रत्नह धारण करने से लाभ होता है, वैसे ही राशि के अनुसार धातु धारण करने से भी बहुत फायदा होता है। आज हम जानते हैं कि मालामाल होने के लिए किस राशि के जातकों को कौनसी धातु धारण करनी चाहिए। मेष राशि के जातकों को मंगलवार के दिन सोना या तांबा पहनना चाहिए. इससे उन्हेंक खूब धन-लाभ होगा। वृषभ राशि के जातकों को चंडी धारण करना चाहिए। मिथुन राशि के जातकों के कांसा बहुत शुभ होता है. इसे बुधवार को पहनना सबसे अच्छान रहता है। कर्क राशि वालों को सोमवार को चंडी पहनना चाहिए। सिंह राशि के जातकों के लिए सोना और तांबा पहनने से धन लाभ होगा। यह धातु उन्हेंध रविवार को धारण करनी चाहिए। कन्या राशि के जातकों के लिए सोना और चांदी शुभ हैं। इसे किसी भी दिन धारण कर सकते हैं। तुला राशि के जातकों के लिए चांदी शुभ है। इसे पहनने से पैसे के साथ-साथ सुकून भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार को चांदी पहनते ही लाभ होने लगेगा। धनु राशि के जातकों के लिए पीतल बहुत शुभ होता है। इसे गुरुवार को पहनना उचित होगा। मकर राशि के जातकों के लिए अष्ट धातु से बानी अंगूठी पहननी चाहिए। इसको आप शनिवार को पहन सकते हैं। कुम्भ राशि वालों को भी अष्ट धातु पहनने से बहुत लाभ होगा। यदि धारण न करना चाहें तो शनिवार को इसे सरसों के तेल में डाल कर दान कर दें। शनि का अशुभ असर खत्मय हो जाएगा और दिन बदल जाएंगे। मीन राशि वालों के लिए सोना सबसे ज्या दा शुभ है।

About Post Author