मौसमी फलों का करें सेवन, इम्युनिटी पावर होगी मजबूत

शरीर को रोगमुक्त और फुर्तीला बनाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ मौसमी फल का सेवन करना आवश्यक है। खान-पान का सीधा असर हमारे शरीर को प्रभावित करता है। फलों के सेवन से शरीर में पर्याप्त पोषक तत्व आसानी से पहुंचते रहते है। विशेषज्ञों का कहना है कि महिला और पुरूष में भिन्न-भिन्न पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसके लिए डॉक्टर मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। इनका कहना है कि मौसमी फलाहार से शरीर में विटामिन ए,बी,सी,डी,ई, आयरन, कैल्सियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आदि की भरपूर मात्रा पहुंचती है। भोजन के साथ मौसमी फल शरीर में भरपूर प्रोटीन पहुंचाता है। बता दें कि कुछ फल पुरुष की अंतरूनी ताकत को भी बढ़ाने में कारगर होते हैं। जिसमें कीवी का फल काफी लाभदायक बताया गया है। इसमें पर्याप्त विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से इम्युनिटी, यौन पॉवर, थकान, इरेक्टाइल डिसंफक्शन और प्रतिरक्षा प्रणाली में फायदेमंद है। इसी कड़ी में सेब शरीर की कमजोरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण प्रतिरक्षा तंत्र की सुरक्षा में लाभदायक है। इसके सेवन से पाचन क्रिया सही होती है। अनार में विटामिन और खनिज की भरपूर मात्रा होती है। अधिकांश चिकित्सक रोगी को अनार का जूस पिलाने की सलाह देते है। अनार का जूस पुरुषों में नपुंसकता को खत्म करने में मददगार है, साथ ही शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करते है। विशेषज्ञों की माने तो केला मनुष्य में यौन शक्ति और शरीर में फुर्ती प्रदान करता है। इसमें ब्रोमलिन एंजाइम पाया जाता है। जिम में सबसे अधिक केले के फल को पसंद किया जाता है।

About Post Author