बढ़ते मोटापे से पाना चाहते हैं निजात तो करें ये पांच उपाय

आज के मॉडर्न ज़माने में तेज़ी से बढ़ता मोटापा लोगों के लिए कई अन्य बीमारियों का संकेत होता है। लेकिन इंसान शरीर के इस संकेत को तवज्जो नहीं देता है और अपनी धुन में मस्त होकर शरीर संबंधी अन्य समस्याओं को न्योता देते रहते हैं। हालांकि, कहा जाता है जब जागो तब सवेरा, इसलिए अगर आप भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतना चाहते हैं तो सुबह उठकर इन 5 नियमों का पालन करें जल्द ही आपको बदलाव नज़र आएंगे।
1-हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट:- एक रिसर्च के मुताबिक, हाई प्रोटीन से युक्त ब्रेकफास्ट करने से इंसान को दिनभर भूंख कम लगती है। अगर सुबह के नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है तो ये हमारे शरीर के तंदरुस्त और मजबूत बनाता है। इसलिए ज्यादातर डॉक्टर्स सुबह के नाश्ते में अंडे, योगर्ट, चीज, नट्स और अंकुरित चने शामिल करने की सलाह देते हैं।
2-ज्यादा पानी पिएं:- डॉक्टरों के अनुसार सुबह की शुरुआत हमें एक या दो ग्लास पानी के साथ करनी चाहिए। एक रिसर्च के मुताबिक 500 मिली पानी मेटाबॉलिकल रेट को 30% तक बढ़ा देता है जिससे हमारे शरीर का तापमान और वजन दोनों संतुलित रहते हैं।
3- योग अपनाएं:- इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग या एक्सरसाइज सबसे कारगर उपाय है। सुबह जल्दी उठकर ठंडी हवा में योग करने से वेट लॉस तेजी से होता है। इससे ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहती है।
4-अच्छी नींद लें:- विशेषज्ञों की मानें तो रात में जल्दी सोने से वजन घटाने में मदद मिलती है। क्योंकि अच्छी नींद लेने से हमारा मन संतुष्ट और प्रसन्न रहता है, जिससे हमारा वजन कम होता है और शरीर स्वस्थ्य रहता है।
5- सूरज की रौशनी में बैठे:- एक रिसर्च के अनुसार के सुबह-सुबह थोड़ी देर तक धूप में बैठने से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। सूरज की रौशनी से मिलने वाली विटामिन डी सेहत के लिए फायदेमंद है। डॉक्टरों के मुताबिक विटामिन डी न हीं वजन घटाने में मदद करता है बल्कि वजन को बढ़ने भी नहीं देता है।

About Post Author