भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के केस मिलने के बाद सरकार सर्तक

ओमिक्रोन

अनुष्का वर्मा। 24 नवंबर साउथ अफ्रीका में पहला केस मिलने के बाद से एक हफ्ते के अंदर ही भारत अमेरिका जर्मनी फ्रांस समेत दुनिया के 30 देशों में ओमिक्रोन के केस मिल चुके हैं। कोरोना का सबसे तेज म्यूटेशन वाला वैरिएंट ओमिक्रोन भारत मे पहुंच गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय में 2 दिसंबर को कर्नाटक में दो ओमिक्रोन केस पाए जाने की पुष्टि की है। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने पहले ही इस नए वैरियेंट ऑफ कंसर्न घोषित कर चुका है।


बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 9 बाहरी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका के एक यात्री आया है। जबकि बाकी 8 यात्री अन्य देशों से आए है।


देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 9,216 नए केस सामने आए हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह 98.35 फीसद है। पिछले 24 घंटे में 8,612 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 3,40,45,666 लोग ठीक हो चुके हैं। निकली पॉजिटिविटी रेट 0,84% हैं जो कि पिछले 19 दिनों से 1 फीसद से नीचे हैं। अब तक कुल 125.75 करोड़ वैक्सीनेशन हो चुका हैं।


देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन केस आने के बाद अब पड़ोसी देश में भी सख्ती देखने को मिल रही है।कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट के मद्देनजर नेजाल ने हांगकांग सहित 9 देशों से आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने कई देशों मे दस्तक देना शरू कर दिया है। वहीं सऊदी अरब औऱ संयुक्त अरब अमीरात से इसका पहला मामला सामने आ चुका है।

सऊदी अरब की सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ की ओर से बताया गया कि देश में किसी उत्तरी अफ्रीकी देश से आया व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमिल पाया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण हुए इस व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। वहीं इसके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेटेड कर दिया गया हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे