भारत की ऐसी 4 जगहें जहां की खूबसूरती के हैं सभी कायल

भारत

जैसा कि सभी जानते ही हैं कि भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। इसके बावजूद यहां एकता की एक अलग ही मिसाल देखने को मिलती है। इस देश में आपको हर तरह के लोग मिल जाएंगे। जिनकी पसंद, सोंच, समझ आदि सभ एक-दूसरे से अलग होगी इसके बावजूद ये लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। आज हम आपको भारत की खूबसूरती से रूबरु करवाने जा रहे हैं। आज हम आपको इंडिया की उन 4 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की खूबसूरती के सभी कायल हैं

आगरा – ताजनगरी

भारत के दर्शनीय स्थल में आगरा का नाम बेझिझक लिया जाता है क्योंकि दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा यहीं स्थित है। ताजमहल की असीम सुंदरता प्रेम की दास्तान बयां करती है। सफ़ेद संगमरमर से बने ताजमहल को शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज महल की स्मृति में बनवाया था। इसके पिछली तरफ यमुना नदी बहती है। यहाँ की एक और चीज़ मशहूर है और वो है स्वादिष्ट आगरा का पेठा, जिसका स्वाद आपकी जबान पर बना रहेगा।

जयपुर – गुलाबी शहर

 “गुलाबी शहर” के नाम से जाना जाने वाला यह शहर राजस्थान में स्थित है। यह शहर विभिन्न प्रकार के किलों एवं प्राचीन इमारतों से भरा पड़ा है। भारत के पर्यटक स्थलों में जयपुर एक अभिन्न हिस्सा है। लोगों के बीच सबसे ज़्यादा प्रख्यात है हवा महल।अगर यहाँ आकर आपने हवा महल नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। राजस्थानियों के बीच रहकर आप खुद को.कभी बेगाना नहीं समझेंगे क्योंकि इनकी बोली में अपनापन है। आप यहाँ अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, रामबाघ महल आदि घूम सकते हैं।

दार्जिलिंग – पहाड़ों की रानी

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक दार्जिलिंग भी है जिसे “पहाड़ियों की रानी” भी कहा जाता है। एक ओर मन को विलुप्त करने वाले पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ हरे-भरे खूबसूरत चाय के बागान।यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ चाय का उत्पादन करने वाला क्षेत्र है। अन्य आकर्षित स्थान हैं- टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क और हैप्पी वैली टी एस्टेट। 

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी तीनों ओर से असीमित पानी से घिरा हुआ है। एक ओर अरब सागर है, दूसरी ओर हिन्द महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी। यहाँ सूर्यास्त होने का नज़ारा एक अनोखा अनुभव है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।यहाँ आपको दक्षिण भारतीय संस्कृति देखने को मिलेगी। अगर आप दक्षिण भारतीय लजी़ज़ पकवानों के शौकीन हैं तो यहाँ ज़रूर आइए। कुछ अन्य जगह भी हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हुई हैं जैसे विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पदम्नाभापुरम महल।

About Post Author