दुनिया की इन 5 खूबसूरत जगहों पर बिताएं इस बार की छुट्टियां

दुनिया

हर इंसान को अपनी लाइफ में ये ख्वाहिश जरूर रहती है कि वो खूबसूरत जगहों पर अपने घर-परिवार के साथ घूमने कुछ दिन छुट्टियों पर जाए। आज हम आपको दुनिया की उन पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती आपको काफी प्रभावित करेगी।

पैरिस

पैरिस फ्रांस की राजधानी है जो कि बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां हर साल लगभग 80 मिलियन से 100 मिलियन लोग घूमने आते हैं। यही कारण है इसे दुनिया का सबसे ज्यादा घुमा जाने वाला शहर माना जाता है। यहां सबसे सुंदर जगहों में एफिल टावर,नोटर डेम, डिजनीलैंड इत्यादि खूबसूरत जगह शामिल हैं। 

लंदन

लंदन इंग्लैंड की राजधानी है। लंदन अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध जगहों में से एक है। लंदन सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए भी प्रसिद्ध है।

ग्रीस

ग्रीस लोगों के घूमने की लिस्ट में पहले शामिल है। यह दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्राचीन शहर है। यहां की संस्कृति और मॉर्डन सोसायटी लोगों को बेहद पसंद आती है। यही कारण है जिसके वजह से ग्रीस लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

रूस

रूस एक बहुत बड़ा देश है। 145 मिलियन आबादी वाले शहर में अधिकतर लोग शहर में ही रहते हैं। यहां घूमने के लिए बहुत सी मशहूर और खूबसूरत इमारतें है जैसे क्रेमलिन काम्प्लेक्स, रेड स्क्वायर, सेंट बेसिल कैथेड्रल जो अपनी बनावट के लिए मशहूर हैं। पढ़ाई, साहित्य, संस्कृति का यह एक अच्छा देश जहां भारत के बच्चे भी अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए सबसे अधिक जाते हैं।

स्पेन

स्पेन एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप अकेले का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो स्पेन जाना आपके लिए एक अच्छा निर्णय हो सकता है। स्पेन दुनिया का चौथा ऐसा देश है जहां लोग सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते हैं। स्पेन अपने समुद्री तटों, बर्फीले पहाड़ों, रेगिस्तानों, नाइटलाइफ़ और यहाँ के विभिन्न प्रसिद्ध त्यौहारों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे