फेमस सिनमेटोग्राफर जॉनी लाल का कोरोना से हुआ निधन

फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध सिनमेटोग्राफर जॉनी लाल का कोरोना संक्रमण से गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी अभिनेता आर. माधवन ने ट्वीट कर दी। उन्होंने जॉनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “त्रासदियों की गाथा जारी है और हमने फिल्म “रहना है तेरे दिल में” के डीओपी को हमेशा के लिए खो दिया है। आप एक अद्भुत व्यक्ति RIP जॉनी लाल सर। आपकी विनम्रता, दयालुता और प्रतिभा बहुत याद आएगी”।
बता दें, दो हफ्तों पहले निर्देशक जॉनी लाल कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिय़ा था। बीते दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही मृत घोषित कर दिया।
तुषार कपूर ने व्यक्त किया शोक
फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने बॉलीवुड जगत के फेमस सिनमेटोग्राफर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “RIP जॉनी सर! इस बात के लिए धन्यवाद कि मुझे कुछ कहना है को आपने उसी अंदाज में बनाया जैसा उसे दिखना था,वह आज भी उसी तरह एकदम फ्रेश है। मेरी पहली फिल्म में एक खूबसूरत, जवान, नेचुरली लुक देने लिए आपका धन्यवाद”।

About Post Author