पूर्वोतर में चुनावी तारीखों का एलान किसको मिलेगी सत्ता की कमान ?

चुनावी तारीखों का एलान

चुनावी तारीखों का एलान


इस साल होने वाले पूर्वोतर के तीन राज्यों में आज चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। पूर्वोतर की राज्यों में भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा दी है। होम मिनिस्टर अमित पूर्वोतर की राज्यों में अपनी सारी स्ट्रेटजी लगा दिए हैं। मेघालय, नागालैंड औऱ त्रिपुरा में इस वर्ष चुनाव होने हैं। आपको बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार हैं, जहां भाजपा गुजरात की तर्ज पर जीत दर्ज करनी चाहती है। चुनाव आयोग ने चुनावी तारीखों के एलान के दौरान कहा की लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में महिलाओं की भागीदारी बढी है, जो कि लोकतंत्र की सकारात्मक पहल है। तीनों राज्यों में 60-60 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसी दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में निष्पक्ष चुनाव कराने को प्रतिबद्ध हैं। इन तीनों राज्यों में नए और पहली बार दे रहे वोटरों को वेलकम गिफ्ट भी देंगे।
इस साल वोट देने वालों वोटरों की संख्या 2.28 लाख की संख्या है। मार्च में तीनों राज्यों की विधानसभाएं भंग होंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमने तीनों राज्यों की दौरा भी की और साथ हीं इन तीनों राज्यों के जिला प्रशासन से बात भी की है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव में प्रशासन के तरफ से ढील की कोई गुंजाइस नहीं है। पूर्वी राज्यों में चुनाव कराने में प्राकृतिक संकट भी हैं। इन तीनों राज्यों में 62 लाख से अधिक मतदाता हैं। तीनों राज्यों मे त्रिपुरा में 16 फरवरी नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगी। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगें।

About Post Author