दो भागों में बंट गया है राज्य का मौसम, जानिए कैसे दक्षिण से गर्म है उत्तर बिहार का मौसम

निधि वर्मा। बिहार का मौसम भी दो भागों में बंट गया है। बता दें कि दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार अधिक गर्म है। वहीं राज्य के 38 जिलों में 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है। वैसे मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर आंशिक धुंध छाए रहेंगे। बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।


बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगाड़िया सहित कुल 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।

जबकि उत्तर बिहार के पच्श्रिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहा है। इन 19 जिलों में दक्षिण बिहार की अपेक्षा ठंड का थोड़ा सा प्रभाव दिखेगा।
बिहार में गया एक मात्र ऐसा जिला है जहां ठंड का प्रभाव कुछ अधिक ही देखने को मिल रहा है। वहीं गया में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि देखी जा सकती है,जिससे गर्म का प्रभाव बढ़ेगा। वहीं राज्य में कुछ हिस्सों में धुंआ छाया रहेगा। जबकि दक्षिण विहार में गर्म का प्रभाव अपना असर दिखाएगा। उत्तर विहार में सुबह और शाम को ठंड बढ़ जाएगी। गया में शुक्रवार को भी ठंड का प्रभाव दिखाई देगा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे