खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से शरीर को मिलेंगे पाँच बड़े फायदे

तुलसी

निधि वर्मा। सर्दियों के मौसम में लोगों को खांसी-जुकाम की बहुत ज्यादा शिकायत होती है। ऐसे मेंव तुलसी के पत्ते चाय में डालकर पीने से शरीर को बड़ा आराम मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली के पेट तुलसी के पत्तो का सेवन हमारे शरीर को और भी कई पायदे देता है।
गुणकारी तत्वों से भरपूर तुलसी के पत्तों का उपयोग कई तरह के इलाज में किया जाता है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज इम्यूनिटी सिस्टम के लिए बेहतरीन मानी जाती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तुलसी के पत्तों की चाय रोजाना पीने से ना सिर्फ हमारी स्किन में निखार आता है, बल्कि ये एजिंग प्रोसेस की गति को भी धीमा करते हैं। आइए आज आपको खाली पेट पत्तों का सेवन करने के फायदे बताते हैं।


तुलसी के पत्ते हमारे पेट के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं और ये बड़ी तेजी से मेटाबॉलिज्म सिस्टम को दुरुस्त करते हैं। इसके अलावा, इसके पत्ते गैस, एसिडिटी या विभिन्न प्रकार के डाइजेशन से जुड़े डिसॉर्डर में भी राहत देते हैं।
तुलसी के पत्तों में बॉडी को डिटॉक्स करने की क्षमता होती है। इसके गुणकारी तत्व शरीर से विषेला पदार्थों को बाहर करने में बड़े उपयोगी होते है।


क्या आप जानते हैं तुलसी के पत्ते मुंह में छिपे बैक्टीरिया का भी जड़ से सफाया कर सकते हैं। इसका सेवन करने के बाद आपको सांसों में ताजगी महसूस होगी। सर्दी के दिनों में खांसी-जुकाम की समस्या बहुत आम हो जाती है। ऐसी दिक्कत में भी इसके पत्ते शरीर को राहत पहुंचाने का काम करते हैं और बीमारी से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।
तनाव यानी स्ट्रेस से जुड़ी समस्या में भी तुलसी के पत्ते कारगर माने जाते हैं। इसके पत्तों में मौजूद एडेप्टोजन मेंटल स्ट्रेस को कम करने के ले फायदेमंद माना जाता है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे