कैसा रहेगा दिसंबर माह का पहला दिन, जानिये अपना राशिफल

दिन

आज की दौड़-भाग भरी जिंदगी में लोग अपने भविष्य के बारे में सोंचना बंद कर देते हैं। उनके पास मसमय का इतना अभाव रहता है कि वे पूजा-पाठ सभी चीजों को दरकिनार करते चलते जाते हैं। ऐसे लोग हमेशा तरक्की के पीछे भागते रहते हैं लेकिन कभी सफल नहीं होते। आज हम आपके लिए दिसंबर माह के पहले दिन का राशिफल लेकर उपस्थित हुए हैं। इससे आपको पता चलेगा कि महीने का पहला दिन आपका कैसा रहेगा?

  • मेष

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी कोई ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा और आज आप अपने धन को भी बहुत सोच समझकर खर्च करेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

  • वृषभ

आज का दिन उन लोगों के लिए उत्तम रहेगा जो रोजगार के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। आज उन्हें कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

  • मिथुन

आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को अपने ध्यान को एकाग्र करके पढ़ाई में जुटना होगा, तभी किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकेंगे अन्यथा उनको शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • कर्क

आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने व्यापार की कुछ पुरानी डील के फाइनल होने से जो धन प्राप्त नहीं हुआ था, आज वह प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी और आपके मन में उत्साह बढ़ेगा।

  • सिंह

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी नौकरी में सतर्क होकर कार्य करना होगा, तभी वह आज अपने अधिकारियों की नजरों में ऊपर उठ पाएंगे अन्यथा उनको अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।

  • कन्या

आज आप अपने व्यवसाय की दिशा में जिस भी कार्य को करने के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आज आपको उससे बचने के लिए अपने खानपान पर भी नियंत्रण रखना होगा।

  • तुला

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए और दिनों से बेहतर रहेगा, उनके द्वारा किए गए प्रयासों से आज गति मिलेगी। शासन द्वारा भी आज आपको सम्मानित किए जाने जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा।

  • वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा। आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ध्यान रहे, उसमें आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए आपको आज सतर्क रहकर ही बाहर निकलना होगा, लेकिन आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल पाएंगे, नहीं तो वह डगमगा सकती है।

  • धनु

आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व नौकरी अथवा व्यवसाय में मान सम्मान दिलवाएगी,  लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

  • मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी आज किसी भविष्य की रणनीति को बनाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके लिए वह अपने सीनियर से भी मदद मांग सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य ना मिलने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

  • कुंभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आप अपने क्रोध के कारण अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा भी बोल सकते हैं और बाद में उसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा।

  • मीन

आज का दिन आपको मान व प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा ना होने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने भाइयों से भी मदद मांग सकते हैं, लेकिन आज आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण सायंकाल के समय सिर दर्द, बुखार, थकान आदि अनुभव होगा।

About Post Author