उदित राज संभालेंगे कांग्रेस में ये अहम जिम्मेदारी, जानिए क्या मिला पदभार

कांग्रेस

कांग्रेस नेता

कांग्रेस कार्यकरणी में एक नया नाम जोड़ गया है। बीते रविवार को अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। इस नाम को मजदूर वर्ग से जोड़कर रखा गया है। उदित राज इसकी अध्यक्षता निभाते नजर आंएगे। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अतिरिक्त कार्यकारी सदस्य नामित किए। पार्टी के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीपीसीसी की कार्यकारी समिति, स्थायी आमंत्रितों और विशेष आमंत्रितों में अतिरिक्त व्यक्तियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। उन्होंने डीपीसीसी की सात जिला समितियों के अध्यक्ष भी तत्काल प्रभाव से नियुक्त किए। डीपीसीसी में पांच स्थायी आमंत्रित और 15 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए। सभी पूर्व विधायक डीपीसीसी की कार्यकारी समिति के पदेन सदस्य हैं।


जानकारी के मुताबिक, ‘पार्टी ने अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस का नाम असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस कर दिया और उदित राज को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया। इसने निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सिंह के काम की भी सराहना की।’रविवार को पार्टी ने बीना शांताराम को गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी नामित किया। पार्टी ने सम्राट को एनएसयूआई की त्रिपुरा इकाई का प्रमुख भी नियुक्त किया।


गौरतलब है, सोनिया गांधी ने रविवार को पूर्व सांसद उदित राज को तत्काल प्रभाव से असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व नौकरशाह उदित राज भाजपा के सांसद थे, लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी में शामिल हो गए थे। दलित नेता की नियुक्ति पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण है, जिनमें पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दलितों की अच्छी खासी आबादी है।

About Post Author