पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मनाई पुण्यतिथि, जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने जिला कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकात्म मानवतावाद अंतोदय के प्रणेता हमारे मार्गदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने पंक्ति में अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए विकास का कार्य हो ऐसा उन्होंने सोचा था। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भाटी ने आगे कहा कि हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए हुए रास्ते पर चलें और पार्टी की रीति नीति को जनता को बताने का कार्य करें इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, सतपाल शर्मा, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पवन त्यागी, राज नागर, श्यामवीर भाटी, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, अजीत मुखिया, मनोज प्रधान, गजेन्द्र शर्मा, रबी भदौरिया, संजय भाटी, विचित्र तोमर, सहित अनेक कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मौजूद रहे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे