किंग खान के बेशर्म गाने पर क्या है खेसारी का रिएक्सन

किंग खान के बेशर्म गाने पर क्या है खेसारी का रिएक्सन

किंग खान के बेशर्म गाने पर क्या है खेसारी का रिएक्सन

अनुराग दुबे। किंग खान की मूवी की ट्रेलर लांच के बाद जमकर आलोचनओं का सामना करना पड़ा। देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुई। सोशल मीडिया से लेकर देश के अलग- अलग हिस्सों में विरोध हुआ। कुछ जगहों पर तो हिंदुवादी संगठनों ने पोस्टर मार्च किया। बेशर्म गाने से कुछ लोगों की तथाकथित तौर पर भावनाएं आहत हुई। इस मामले में बिहार के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना रिएक्सन दिया है। ये है पुरा मामला बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म ‘पठान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर आने के बाद से ही एक बार फिर ‘पठान’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। ‘पठान’ फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस फिल्म पर आपत्ति भी जता रहे हैं, जिसकी वजह है इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग।’ जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तब से ही इसपर विवाद गहराता जा रहा है। लोग दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स इसके समर्थन में भी आए हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल हो गया है। खेसारी लाल ने भी ‘बेशरम रंग’ गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक इवेंट में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान खेसारी से ‘बेशरम रंग’ गाने के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर खेसारी लाल ने जवाब देते हुए कहा कि संगीत का कोई रंग नहीं होता है। संगीत की कोई जाति नहीं होती है। कला का कोई मजहब नहीं होता है। हम लोग ऐसे कलाकार हैं। हमारा कोई आकार नहीं है। हम, सभी के दिल में रहते हैं। हम, सभी जाति के हैं। हम, सब धर्म के हैं। हम सब देश के हैं। हां कुछ चीजें हैं, गलत हमने भी किया है। शुरुआती समय में जब हमें समझ नहीं थी तो हमने भी गलत किया है।

About Post Author