चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत; दो अधिकारी निलंबित

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।बताया जा रहा है कि इमारत की तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामले में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About Post Author