नोएडा के पांच मंजिला मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत
मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज ,नोएडा के ममूरा गांव स्थित एक पांच मंजिला मकान में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 में ममूरा गांव के अंदर एक पांच मंजिला मकान में बुधवार को आग लगने से करीब 50 परिवार फंस गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है जिसमें एक 26 साल की महिला और दूसरा पुरुष शामिल है।इस दौरान 5 मंजिला इमारत के सामने वाली बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के दो कारण बताया जा रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक या एसी में शॉर्ट सर्किट होने की बात शामिल है। फेस-3 थाना पुलिस ने इमारत में आग लगने के बाद साक्ष्यों को छुपाने के उद्देश्य से मुख्य गेट बंद कर दिया है। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से बिल्डिंग में रहने वाले लोग परेशान हैं।वह अपने कमरों में हुए नुकसान को जानने के लिए पुलिस से मौके पर पहुंचने की गुहार लगा रहे हैं।
