इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा

25 अक्टूबर को लगेगा सूर्यग्रहण

25 अक्टूबर को लगेगा सूर्यग्रहण

छाया सिहं। साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। ऐसे में इस साल अमावस्या 24-25 अक्टूबर को दोनों दिन रहेगी। जिसमें 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण को रहेगा। बता दें कि 24 अक्टूबर में अमावस्या तिथि शाम 05:27 बजे शुरू हो रही है, जो 25 अक्टूबर 2022 दोपहर 04:18 बजे तक चलेगी। यह इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण है। जो कि मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इसके साथ ही भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा। बताया ये भी जा रहा है, कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्यग्रहण को देखा जा सकता है। वही इस ग्रहण का समय दोपहर 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक यानी लगभग 01 घंटा 14 मिनट रहेगा। हालांकि ये ग्रहण सूर्यास्त के साथ यह ग्रहण 05:43 PM पर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

हालांकि बता दें कि सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में वह ग्रहण खत्म होने के बाद ही खत्म होता है। सूतक काल में कोई भी मांगलिक काम नहीं होते और ना ही किसी व्यक्ति को इस समय में नए काम शुरू करना चाहिए। ऐसे में इस साल इस बार भारत में अक्टूबर में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है तो सूतक मान्य होगा, आंशिक सूर्य ग्रहण का सूतक 03:17 AM पर शुरू होगा और 05:43 PM पर खत्म होगा।

About Post Author