चंचल सैनी। ऐसे दौर में भी लोगों के मन में सवाल रहता है कि दुबई में लड़कियों के कपड़ों को लेकर कोई पाबंदी हो सकती है। क्या वहां की महिलाएं भी भारत की तरह कुछ भी कपड़े पहन सकती हैं। दुबई के वीडियो और फोटो लोगों को वहां जाने के लिए आकर्षित करते हैं। जिससे को लोगों दुबई घूमने का मन होता है। लेकिन, दुबई जाने से पहले वहां के नियमों के बारे में जानना भी बहुत अवश्यक है, क्योंकि अगर वहां जाकर आप नियमों का पालन नहीं करेंगेकरेंगे। तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दुबई में कुछ पाबंदियां हैं। जिन्हें निभाना होता है। जिसमें की महिलाओं के कपड़ों को लेकर भी पाबंदियां होती हैं। सउदी देशों में महिलाओं के लिए कई तरह के कानून होते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या दुबई में भी लड़कियों के कपड़ों के लिए कोई पाबंदी हो सकती है, या फिर वहां की महिलाएं भी भारत की तरह ही कपड़े पहनती है। भारत में बहुत से लोग होते हैं। जिन्हें दुबई जाने का बहुत मन होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, कि दुबई में महिलाओं को लेकर क्या क्या पाबंदियां हैं। महिलाओं को किस तरह कपड़े पहनने की इजाजत होती है। दरअसल, दुबई में वहां के कल्चर यानी इस्लामिक कल्चर के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। साथ ही महिलाओं को सलाह दी जाती हैं, कि वो ज्यादा सार्वजनिक स्थानों पर रिवीलिंग कपड़े ना पहनें और अपने कपड़ों का खास ध्यान रखना होता है। जैसे महिलाओं को कहा जाता है कि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए। जिनमें कंधे ढके हों और स्कर्ट या शॉर्ट्स घुटनों तक हो या फिर उससे लंबे होने इसके अलावा महिलाओं को ट्रांसपैरेंट कपड़े ना पहनने की हिदायत दी जाती है। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं को धार्मिक स्थलों पर जाने और सरकारी इमारतों पर जाने पर कंधे ढकने और बुर्का पहनने के लिए कहा जाता है। हालांकि, ये नियम गैर-मुस्लिम महिलाओं के लिए नहीं होते हैं।

About Post Author