दिल्ली के बाजारों में उतरी सावन की हरियाली, दुकाने हुई हरी-भरी

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज सावन की हरियाली अब केवल पेड़ों और झूलों तक सीमित नहीं है बल्कि दिल्ली के बाजारों में भी सावन की हरियाली देखी जा रही है। इस बार खास बात यह है की तीज और 15 अगस्त एक ही दिन पड़ रहे हैं। तो इस बार दिल्ली के बाजारों में तीज का हरा रंग और 15 अगस्त के तिरंगे का रंग एक साथ खास तरीके से देखा जाएगा। 15 अगस्त की हरियाली तीज को लेकर दुकानों पर हरी चूड़ी,साड़ियां,बिंदी श्रृंगार, और मेहंदी को लेकर महिलाओं की खरीदारी बढ़ती दिखाई दे रही है। सिंधारे ने बढ़ाई खरीदारी-हरियाली तीज और सावन में सिंधारे का एक अहम हिस्सा है। मायके से बेटी के लिए सिंधारे के कपड़े,श्रृंगार,मिठाई,मेहंदी चूड़ी इत्यादि समान तैयार किया जाता है। घेवर और फैनी जैसी पारंपरिक मिठाइयों की मांग भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के चांदनी चौक,लाजपत नगर की दुकान हरी भरी हो चुकी हैं। पूरा बाजार युवतियों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के फैशनेबल सूट, साड़ी, चूड़ियों और श्रृंगार के समान से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। हरियाली तीज के दिन वैवाहिक स्त्रियां अपने सुहाग के लिए व्रत करती हैं, और साथ ही कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे व के लिए इस व्रत का पालन करती हैं। इस साल हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाएगी, लेकिन तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

About Post Author