दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का डीएनडी वाला हिस्सा बनकर तैयार
मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक का 9 किलोमीटर का हिस्सा तैयार है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त के आसपास होने की संभावना है, जिससे दिल्लीवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हालांकि इस पर यात्रा के दिल्लीवासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होना है। इसके लिए एनएचएआई की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है।अधिकारियों के मुताबिक उद्घाटन के लिए 15 अगस्त के आसपास का समय मिल सकता है। इस हिस्से का काम 11 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था। सितंबर 2025 में इसे पूरा करना था, पर आगरा कालिंदी कुंज के नजदीक आगरा कैनाल के ऊपर पुल के निर्माण कार्य में विलंब के चलते प्रोजेक्ट विलंबित हुआ। पर अब स्टील का नेटवर्क आर्क ब्रिज भी तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लगभग दो महीने पहले इसका साइट विजिट भी कर चुके हैं।एक्सप्रेसवे का जैतपुर पुश्ता रोड से आगे फरीदाबाद सेक्टर-65 तक का 24 किलोमीटर का हिस्सा और सेक्टर-65 से आगे सोहना तक 26 किलोमीटर का हिस्सा पहले से ही चालू है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरवरी 2023 में एक्सप्रेस-वे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन कर चुके हैं। दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद के लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।7.50 किलोमीटर तक का हिस्सा एलिवेटेड
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के इस नौ किलोमीटर के हिस्से में से 7.50 किलोमीटर तक का हिस्सा एलिवेटेड है। इसी पर कालिंदीकुंज के पास आगरा कैनाल पर देश का सबसे लंबा स्टील ‘नेटवर्क आर्क ब्रिज’ बनाया गया है।
