17 साल की उम्र में 35 रूपये की सैलरी पर किया था काम शुरू, अब है करोड़ों का मालिक

युवराज सिंह

मुंबई में जन्मे रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1974 में हुआ था। रोहित शेट्टी का नाम आज बड़े बड़े फिल्म मेकर्स में गिना जाता है। शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी भी एक एक्शन कोरियोग्राफर, स्टंट्समैंन और ऐक्टर थे रोहित की माँ भी एक जूनियर आर्टिस्ट और स्टंट् वुमेन के तौर पर इंडस्ट्री में काम करती थी।

रोहित शेट्टी ने मात्र 17 साल की उम्र से असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर काम करना शुरू कर दिया था। रोहित ने सबसे पहले अजय देवगन की स्टार फिल्म फूल और कांटे में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद शेट्टी ने अजय के साथ मिलकर काम करा जिससे उनकी दोस्ती की शुरूवात हुई।

शेट्टी ने अजय देवगन और अक्षय कुमार के बॉडी डबल के रूप मे भी काम करा। अजय की स्टार फिल्म ’जमीन’ के साथ 2003 में रोहित ने डायरेक्टर डेब्यू किया। 2006 में शेट्टी ने अजय देवन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, शरमन जोशी, और परेश रावल जैसे कलाकारों के साथ कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ बनाई।

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कोई कोई दिन ऐसा होता था जब सैलरी नहीं मिलती थी और कभी-कभी वे सेट पर पैदल जाया करते थे। और कभी-कभी उन्हें खाने और सफर में से किसी एक को चुनना होता था।

रोहित शेट्टी इस समय के 8 सबसे ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने वाले इकलौते डायरेक्टर है, उनकी हर फिल्म 100 करोड़ के जादुई आंकड़ों को छू चुकी है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे