जिला बीजेपी की समीक्षा बैठक, अनेक लोग रहे मौजूद

राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोल चक्कर स्थित पर जिला संगठन पर्व चुनाव समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी व उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन सह चुनाव अधिकारी व क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की वहीं संचालन जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया।
इस दौरान अनिल चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव को एक पर्व के अनुसार मनाते हुए बूथ गठन के चुनावों में लगी है और उसके बाद मंडल गठन चुनाव होगा। वहीं हरीश ठाकुर ने वताया कि भाजपा संगठन चुनाव को पर्व के रूप में पहले सदस्यता संगठन पर्व अभियान की शुरुआत 2 सितंबर से हो चुकी है।
गजेन्द्र मावी ने कहा कि 13 नवम्बर से 15 तक सभी मंडलों की संगठन पर्व कार्यशाला आयोजित की गई। जो भी पूर्व पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ पर काम कर रहे है उनको साथ लेकर सर्वसम्मति से बूथ गठन का कार्य करे। इस अवर पर अनेक लोग मौजूद रहे।