मशहूर कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ जयपुर में दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

मशहूर कॉमेडियन ख्याली

मशहूर कॉमेडियन ख्याली

राजतिलक शर्मा। मशहूर कॉमेडियन और आप नेता ख्याली की मुश्किले बढ़ सकती है। ख्याली पर जयपुर की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत जयपुर के मानसरोवर थाने में दर्ज कराई है। युवती ने एफआईआर में लिखा है कि 11 मार्च को उसको होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि कॉमेडियन ने उसे और उसकी सहेली को फिल्म में काम दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था। वहां उसने पहले उनके साथ छेड़छाड़ की। जब सहेली कमरे से बाहर चली गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कॉमेडियन अपने साथियों के साथ होटल से भाग निकला।28 साल की युवती ने आगे कहा है कि कुछ दिनों पहले उसके पति की मौत हो गई। काम को लेकर वह नौ मार्च को जयपुर के शात्री नगर में रहने वाली उसके सहेली के घर पहुंची। सहेली के घर से ही वह मार्केटिंग की जॉब ढूढने लगी। इस दौरान उसकी सहेली ने बताया कि 12 मार्च को ख्याली का शो है। शो में वह आम आदमी पार्टी का प्रचार करेगा। उसने बताया कि कॉमेडियन ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। वह भी उससे पहली बार ही मिलेगी। बोली- तू भी साथ चल मैं अकेली नहीं जाऊंगी। उसने बताया कि कॉमेडियन को राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की कॉमेडी शो के लिए आवश्यकता है। जॉब भी लग सकता है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे