पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदारः असल तोजे

पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदार

पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदार

छाया सिंह। नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर कहा है कि मोदी ने जिस तरह से रूस-यूक्रेन के युद्ध को रुकवाने की कोशिश की है वह काबीले तारीफ है। उन्होंने आगे कहा है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह रूसी राष्ट्रपति को जिस तरह युद्ध के बारे में समझाया वह सराहनीय है। मोदी बेहद भरोसमंद नेता है और वह शांति स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने बिना कोई धमकी दिए परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में सख्त संदेश दिया। इसी के साथ ही तोजे ने आगे कहा कि “पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदार हो सकते हैं.” पीएम मोदी विश्व के बड़े राजनेताओं में से एक हैं और वह दुनिया में शांति के लिए योगदान दे रहे है। नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन और पीएम मोदी की बातचीत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी ने पुतिन को वार्ता के दौरान कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है।

भारत दुनिया में शांति की विरासत, महाशक्ति बनेगा

तोजे ने भारत की तरीफ कर कहा कि भारत शांति की विरासत है और भारत का महाशक्ति बनना तय है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं। एक टीवी चैनल पर बोलते हुए तोजे ने कहा कि पीएम मोदी भारत को आगे ले जा रहे है साथ ही उन मुद्दों पर भी काम कर रहे हैं जो कि विश्व में शांति के लिए महत्वपूर्ण हैं। विश्व को भारत से सीखने की जरूरत है, और इस बात में कोई शक नहीं की भारत एक महाशक्ति बनेगा।

About Post Author