राहुल गांधी का अगला प्लान अग्निवीर पदयात्रा, उत्तराखंड में 10 दिन की यात्रा

दीपक झा। राहुल गांधी इन दिनों राजनीति में सक्रिय हो चुके है। आपको बता दें तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, जिन पर कई बार विरोधियों से पार्ट टाइम पॉलीटिशियन का आरोप लगता था। आज वह राजनीति में फुल एक्टिव नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी शामिल थे। बैठक समाप्त होने के बाद नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात करते हुए कहा, कि उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से पदयात्रा निकालेंगे। दर्शन यात्रा अग्निवीर योजना के विरोध में होगी। 2022 में अग्निवीर योजना केंद्र सरकार के द्वारा लाई गयी थी। जिसमें यह कहा गया कि अब अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को मौका मिलेगा, और वह अपनी सेवा दे सकेंगे। ऐसे में उनका कार्यकाल सिर्फ और सिर्फ 4 सालों का होगा। जिसका पुरजोर विरोध भी किया गया। कई जगह पर हिंसा हुई, बिहार में तो कई ट्रेनें तक जला दी गईं। केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना को 1 साल से ऊपर हो गए, लेकिन इसमें राजनीति जो खेली है। आपको बता दें, तो अब इस पर कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरने की तैयारी में है। जहां राहुल गांधी इस विषय को जनता के बीच रखना चाहते हैं, और पदयात्रा कर अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि 10 दिन तक यह यात्रा चलेगी। जिसमें कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी भी बीच-बीच में शामिल होती रहेंगी। साथ में उत्तराखंड के कई और वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी चलेंगे। आपको बता दें, तो कुछ महीने पहले ही राहुल गांधी ने भारत यात्रा शुरू की थी। जिसमें उन्होंने 4500 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा की थी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक उन्होंने चलकर यात्रा की थी। जिसमें उन्होंने मोहब्बत की दुकान खोलने की बात की, बेरोजगारी, आए दिन राहुल गांधी कुछ ना कुछ करते रहते हैं, और वह मीडिया में बने रहते हैं। करोल बाग में मैकेनिक के यहां गए। उससे पहले लाल किला पर मोहब्बत की शरबत ऐसे कई कारनामे हैं। जो राहुल गांधी आए दिन करते रहते हैं। अब के दिनों में राहुल गांधी किसानों के बीच पहुंच गए, और धान की रोपाई करना शुरू कर दी।

About Post Author