कर्नाटक में कुर्सी के लिए रेस जारी, डीके शिवकुमार से आगे सिद्धारमैया का नाम

लवी फंसवाल। कर्नाटक चुनाव जीतने के कई दिन बाद तक भी कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री पद का नाम फाइनल नहीं कर पाई है। जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मंथन जारी है। लेकिन 4 दिन के मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने फाइनल लिस्ट तैयार कर ली, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का नाम है। जल्द ही इसका ऐलान भी हो सकता है।

आपको बतादें, कि कर्नाटक में अच्छी बहुमत से जीतने के बाद कांग्रेस में खुशी छा गई है। लेकिन जनता को अभी भी अपने नए मुख्यमंत्री का नाम नहीं मिला है। कांग्रेस भी अपने फाइनल मुख्यमंत्री का नाम ऐलान नहीं कर पा रही थी, जिसका इंतजार अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। आखिरकार चार दिन के मंथन के बाद कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इसका ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। सूत्रों की मानें, तो उन्होंने सीएम पद की रेस में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को पीछे छोड़ दिया है। वहीं डीके शिवकुमार अभी भी लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी से लेकर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात कर बात की। लेकिन बात नहीं बनी है। इसी को लेकर डीके शिवकुमार ने शर्त रखी है कि तीन मंत्री नहीं बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा केवल दो मंत्री ही हों, वो चाहे दलित, लिंगायत या किसी भी वर्ग से हों। इसके बाद भी कुर्शी की रेस में सिद्धारमैया ही आगे हैं। फिलहाल, तो मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में अटकले जारी हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने नया व अहम् फैसला भी लिया है कि वह नया मंत्रिमंडल बनाएगी। जिसको लेकर तैयारी जारी है। वहीं सिद्धारमैया का नाम फाइनल सा हो गया है। जो जल्द ही एलान हो सकता है।

About Post Author