पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला उत्तराखंड में अवैध रुप से बने मजारों पर होगी कार्यवाही

अंकित तिवारी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाणक्यपुरी में स्थित होटल अशोक…

अवैध

अवैध

अंकित तिवारी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाणक्यपुरी में स्थित होटल अशोक में पत्रकारिता के 75 वर्ष मीडिया महामंथन’  पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले पहाड़ों पर बनती अवैध रुप से मजारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण पर कर्यवाही कि जाएगी। उन्होंने कहा  कि उनकी सरकार राज्य में रोहिंग्याओं और घुसपैठियों की पहचान करने के लिए अभियान चला रही है। अवैध रुप से रह रहे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। सरकार समान नागरिक संहिता भी जल्द लाएगी। इसके लिए एक टीम बना रहे हैं।

 केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले लोगों की मौत के मामले में बचाव करते हुए कहा कि लोगो कि मौत स्वास्थ्य खराब होने से हुई है कोई मौत अव्यवस्था के कारण से नहीं हुई है।

 खास बात यह है कि कई गुना श्रद्धालु आ रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि वे बिना पंजीकरण के न आएं। ठीक से स्वास्थ्य कि जांच कराएं और जब चिकित्सक अनुमति दे तभी आएं। आपको बता दें कि केदारनाथ मे आए श्रद्धालुओं को अधिक परेशानियों को सामना करना पड़ा था। कुछ लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ी थी।

श्रद्धालुओं कि अधिक भीड़ से केदारनाथ यात्रा में लोगो को भारी जान माल का नुकसान हुआ था। इस यात्रा मे लोगों कि सहायता करने मे उत्तराखंण्ड सरकार असफल रही है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। प्राकितिक आपदा के 6 साल बाद अब केदारनाथ यात्रा के लिए अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में आए श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

About Post Author