दिल्ली में सफाई कर्मचारी की हत्या का विरोध प्रदर्शन,न्याय की मांग,पुलिस बल तैनात

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एनएच 24 पर जुटने लगे। जिसे देखते हुए एनएच-24 पर खिचड़ीपुर बस स्टैंड पर दिल्ली पुलिस बल तैनात किए गए हैं। न्याय की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी वहां जमा हुए। पूछताछ में आरोपी निहाल ने बताया कि उसे टिपर गाड़ी चालक गुलशन पर अपनी पत्नी से नजदीकियों का शक था। उसने गुलशन की हत्या की योजना बनाई थी। रविवार सुबह 7.30 बजे ब्लॉक में टिपर आने पर गुलशन के बजाय अनिल दिखा। निहाल ने गुलशन को ढूंढते हुए वहां पहुंचकर अनिल की हत्या कर दी। निहाल का दावा है कि अनिल भी गुलशन के साथ उसके घर आता था। पूर्वी जिला पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह हत्या के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी निहाल लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। सोमवार दोपहर उसे कल्याणपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।अनिल के परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने अनिल के भाई को सरकारी नौकरी और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की। परिजनों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे शव नहीं लेंगे। रविवार से ही एलबीएस अस्पताल के बाहर परिजनों और सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है।

About Post Author