अफ्रीकी चीतों के साथ जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी

चीता

चीता

खुशी भाटी। 17 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से आ रहे चीतों का मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में प्रवेश होगा। पीएम मोदी का जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनने वाला है क्योंकि इस दिन पीएम मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे और पार्क भी जाएंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक में यह जानकारी दी है कि पीएम इस साल अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश में मनाने आएंगे। 17 सितंबर को अफ्रीका से करीब सत्तर साल बाद भारत में चीतों को लाया जा रहा है। इस मौके पर मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। साथ ही श्योपुर के कराहट में महिला स्वंय सहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
प्रोजेक्ट चीते के तहत करीब सत्तर साल बाद अफ्रीका से चीतों को भारत लाया जा रहा है, पहले चीते 15 अगस्त को भारत आने वाले थे पर चिकित्सा जांच और अन्य समस्याओं के चलते तारीख टलती गई। चीते नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे। प्रोजेक्ट चीता के तहत पांच साल में पचास चीतों को पूरे देश में बसाने की योजना है। और इसकी शुरुआत आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाकर की जाएगी।
748 वर्ग किमी का है कूनो- पालपुर पार्क
कूनो-पालपुर नेशनल पार्क छह हजार 800 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले खुले वन क्षेत्र का हिस्सा है। चीते भारत में आने के बाद दो से तीन महीने बाड़े में रहेंगे और बाड़ो को चारों तरफ से फेंसिंग से कवर किया गया है साथ ही चीतों को सॉफ्ट रिलीज में रखा जाएगा। ताकि वे यहां के वातावरण में ढल जाए और उनकी निगरानी अच्छे से हो सके।
1948 में लुप्त हो गई थी चीतों की प्रजाति
भारत में आखिरी बार 1948 में चीता देखा गया था। इसके बाद 1952 तक भारत में कोई चीता नहीं देखा गया और फिर भारत में चीता प्रजाति की समाप्ति मानी गई।

About Post Author