दिल्ली: ज्वाला नगर मकान हादसे में मालिक और उसका भाई गिरफ्तार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के शाहदरा स्थित ज्वाला नगर में दो मंजिला मकान गिरने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।बता दें कि ज्वाला नगर इलाके में दो मंजिला मकान गिरने से छह लोग मलबे में दब गए थे। राहत और बचाव टीम ने सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे। पुलिस अब मकान गिरने के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

About Post Author