पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता ने की अंग दान की घोषणा,और साथ ही बनी ब्लड डोनर
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होती दिखाई दी,करनाल जीटी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में 108 हवन करके, पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा की कामना की, और अंगदान की घोषणा करके मानवता की एक मिसाल पेश की है, अंगदान का संकल्प लेकर, रेखा जी जरूरतमंदों के जीवन में प्रेरणा की किरण बने।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिन प्रमुख अंगों और ऊतकों को दान करने का संकल्प लिया है, उनमें मुख्य रूप से दिल, आंत, अग्नाशय, लीवर, किडनी, फेफड़े, हाथ और आंख की कॉर्निया शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने हड्डियों, हार्ट वाल्व, त्वचा, कार्टिलेज/लिगामेंट, रक्त वाहिकाओं और एमनियन जैसे महत्वपूर्ण ऊतकों के दान की भी घोषणा की है। सरकार ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं,इनमें एक विशाल रक्तदान शिविर भी शामिल है, जिसमें हजारों दिल्ली निवासी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सरकार अंगदान के लिए अपना पहला मंच भी शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह इस मंच पर पंजीकरण करने वाली पहली दाता होंगी।
