दिल्ली में पीजी हादसे के बाद, अब बनेंगे छात्रों के लिए 10,000 हॉस्टल्स

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राज्य सरकार छात्रों के लिए 10,000 की क्षमता वाले नए हॉस्टल का निर्माण करने जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाहरी छात्रों को राजधानी में सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराना है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक घोषणा नहीं है, बल्कि इस पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। सरकार ने हॉस्टल निर्माण से जुड़े संबंधित विभागों के साथ कई अहम बैठकें की हैं। हॉस्टल के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सही जगहों का चुनाव कर लिया गया है।

About Post Author